संतकबीरनगर। योजनाओं के क्रियान्वयन में जिन अधिकारियों के ऊपर बतौर विश्वास नियम के अनुपालन में सरकार द्वारा जिम्मेदारी सौंपी गई है उन्ही अधिकारियों के देख-रेख में नियम की धज्जियां उड़ाते हुए मानक के विपरीत काम करवाने का मामला प्रकाश में आया है।

उल्लेखनीय है कि विकास खंड बघौली अंतर्गत ग्राम पंचायत समदा में ग्राम पंचायत का सचिवालय कहे जाने वाले उस पंचायत भवन की बाउंड्री वाल में मानक की अनदेखी कर निर्माण करवाया जा रहा है।

जहां ग्रामीणों का निरंतर आना-जाना लगा रहेगा, उस पंचायत भवन की बाउंड्री वॉल की नींव महज एक बीते की खुदाई करवा कर कहीं न कहीं लोगों के जीवन से खेलने के निस्बत बाउंड्री वाल का निर्माण करवाया जा रहा है। यहीं नहीं बाउंड्री वाल के निर्माण में दोयम-सोयम ईटों का प्रयोग किया जा रहा है तथा मानक के सापेक्ष जहां उचित मात्रा में सीमेंट, मोरंग, बालू एवं गिट्टी का प्रयोग होना चाहिए वहीं पर मानक की अनदेखी कर घटिया किस्म के मसालों का प्रयोग कर बाउंड्रीवाल का निर्माण करवाया जा रहा है। जिससे ऐसा प्रतीत होता है कि ग्राम पंचायत से लेकर ब्लॉक एवं जिले की जिम्मेदार अधिकारियों के बीच में कमीशन खोरी का खेल खेला जा रहा है ।



More Stories
हरिद्वार में डॉ.पी एन पाण्डेय को मिलेगा ‘इंडो-भारत सम्मान 2027’
खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, कुट्टू आटा, पनीर और तिल के तेल के नमूने लिए
भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या की गणना) हेतु दो चरणों में फील्ड ट्रेनर्स का 06 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ संपन्न।