अनीश पाण्डेय/साफ संदेश
फाजिलनगर,कुशीनगर फाजिलनगर ब्लाक सभागार में भाजपा द्वारा किसान प्रतिनिधि सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर देवरिया सांसद डॉ० रमापति राम त्रिपाठी ने कहा कि विकास के लिए ट्रिपल इंजन की सरकार जरुरी है।किसानों की आमदनी बढ़ाने का कार्य सरकार ने किया है। किसानों को सरकार की योजनाओ की जानकारी देना जरुरी है।खेती में तकनीक को बढ़ावा देना होगा।इससे पैदावार बढ़ती है। वे मंगलवार को फाजिलनगर ब्लाक के सभागार में किसान प्रतिनिधि सम्मेलन में बोल रहे थे।उन्होंने कहा कि ट्रिपल इंजन की सरकार का मतलब केंद्र व राज्य के बाद निकायों में भी पार्टी के प्रत्याशियों जीत से है।इस चुनाव में व्यक्ति नहीं पार्टी का चुनाव चिन्ह प्रत्याशी होगा।जिला उपाध्यक्ष दिवाकर मणि त्रिपाठी ने कहा कि जिले में कुल छह नई नगर पंचायतें बनी हैं।इसमें प्रदेश सरकार की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष अजय राय ने इस चुनाव से किसान को जोड़ने की की नीति पर अमल करने का आहवान किया।
किसान मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राधेश्याम पाण्डेय,विजय शंकर तिवारी,सुरेंद्र सिंह ने भी सम्बोधित किया। कार्यक्रम के दौरान इसका संचालन किसान मोर्चा के जिला मंत्री सुनील उपाध्याय ने किया।
इस दौरान भाजपा नेता विजय मिश्रा,डॉ. डीके गुप्ता,विहिम के जिलाध्यक्ष डाक्टर कमलेश शाही,मुकुल तिवारी,सत्यम शुक्ला,महेंद्रनाथ उपाध्याय,चिरंजी सिंह,सुभाष सिंह,राधेश्याम आदि मौजूद रहें।




More Stories
खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, कुट्टू आटा, पनीर और तिल के तेल के नमूने लिए
भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या की गणना) हेतु दो चरणों में फील्ड ट्रेनर्स का 06 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ संपन्न।
डीएम व एसपी द्वारा समाधान दिवस पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर पहुंचकर सुनी गयी जनता की समस्याएं, सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश