रिर्पोट -जावेद अहमद सेमरियावा
संत कबीर नगर । दुधारा थाना क्षेत्र अंतर्गत आज दिनांक 29/11/2022 को दिन में दोपहर 2:30 के करीब करही चौराहे के आगे मोड़ के पास आ रही तेज़ रफ्तार सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकल अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई जिससे चालक की जगह पर मौत हो गई तथा पीछे बैठे लड़के के हाथ टूट गया और कमर में चोट लग जाने से बैठने मे दिक्कत हो रही तभी मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने तत्काल एंबुलेंस बुलाकर सेमरियावा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भेजा जहा डॉक्टरों ने जिला चिकित्सालय खलीलाबाद रेफर कर दिया। मृतक समसुद्दीन उर्फ साहबाज उम्र 24 वर्ष पुत्र कमरुद्दीन तथा घायल गुलाब चंद उम्र 22 वर्ष पुत्र राम सुभग ग्राम उशरा शहीद के निवासी है। मृतक के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। मोटरसाइकल नम्बर UP 58 S 5941 है। मौके पर पहुंची दुधारा थाने की पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम हेतु भेज दिया गया। मृतक समसुद्दीन 4 भाई और 4 बहनों में सबसे बड़ा था जिसके ऊपर घर की पूरी जिम्मेदारी थी। परीजनो का कहना है की अब हमारा भरण पोषण कैसे होगा। हमारा लाल चला गया हमे छोड़ कर।



More Stories
हरिद्वार में डॉ.पी एन पाण्डेय को मिलेगा ‘इंडो-भारत सम्मान 2027’
खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, कुट्टू आटा, पनीर और तिल के तेल के नमूने लिए
भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या की गणना) हेतु दो चरणों में फील्ड ट्रेनर्स का 06 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ संपन्न।