गोरखपुर।रविवार को ढलते सूरज के साथ महिलाओं ने सूर्य भगवान को अर्घ्य देकर छठ पूजा की शुरूआत की। देवलापार के शिव मंदिर स्थित पोखरे के घाट पर महिलाओं ने विधि विधान से पूजा अर्चना की।

शिव मंदिर के घाट पर मेले जैसे माहौल दिखाई दिया। महिलाओं ने सूर्य भगवान से पति की दीर्घायु के साथ धन-धान्य व जीवन में सुख की मनोकामना की। नहाय खाय की परंपरा के साथ छठ पूजा की शुरूआत की गई।

छठ व्रतियों ने सुबह स्नान कर आहार ग्रहण किया व जिसके बाद शाम को सूर्यास्त के समय शिव मंदिर के पोखरे के घाट पर स्नान कर सूर्य देव को प्रथम अर्घ्य देकर पूजा की शुरूआत की। महिलाएं रात भर जागरण करेंगी। जिसके बाद सोमवार को उगते सूर्य भगवान को अर्घ्य देकर पूजन विधि को पूरा करेंगी। महिलाओं की आस्था है कि इस पूजा से सूर्य भगवान की असीम कृपा प्राप्त होती है। सूर्य देव की उपासना से धन, मनवांक्षित पति, पुत्र व सुख की प्राप्ति होती है।शिव मंदिर पोखरे पर डीजे पर छठ गीतों की धुन भी बजती रही। घाट पर महिलाओं के साथ परिवार के सदस्य व पास पड़ोस के लोग छठ पूजा देखी। सोमवार को सूर्योदय के साथ पुन: घाट पर स्नान कर किनारे ही पूजन विधि को पूरा कर महिलाएं पारन करेंगी।



More Stories
द्वाबा महोत्सव अब 14 से 18 नवंबर तक — पदयात्रा कार्यक्रम के कारण बदली गई तिथि
डीएम , एसपी ने कार्तिक पूर्णिमा पर्व पर श्रद्धालुओं के स्नानार्थ हेतु बिड़हरघाट का स्थलीय निरीक्षण कर तैयारियों का लिया जायजा
विधानसभा धनघटा की सांस्कृतिक पहचान को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने का माध्यम बनेगा द्वाबा महोत्सव : नीलमणि