Saaf Sandesh News

Hindi News, हिन्दी न्यूज़, Latest News In Hindi, Breaking News,Saaf Sandesh,Saaf Sanesh News, Headlines Today (हिंदी समाचार)

डीएम की अध्यक्षता में ‘‘महात्मा गॉधी जयंती समारोह’’ 02 अक्टूबर 2022’’ के मनाये जाने के संबंध में बैठक हुई आयोजित

Spread the love



संतकबीरनगर। जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में ‘‘महात्मा गॉधी जयंती समारोह’’ 02 अक्टूबर 2022 को मनाये जाने के संबंध में कार्यक्रम निर्धारण हेतु बैठक सम्पन्न हुई। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक सोनम कुमार, अपर जिलाधिकारी मनोज कुमार सिंह उपस्थित रहें।
बैठक में जिलाधिकारी ने कार्यक्रम की रूप रेखा तय करते हुए सम्बंधित विभागीय अधिकारियों को उनके विभागीय कार्याे के अनुरूप आवश्यक दिशा निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि पहले से ही सभी सरकारी भवनों, कार्यालयों, सार्वजनिक स्थलों व मलिन बस्तियों में साफ-सफाई सुनिश्चित कर लिया जाए। उन्होंने कहा कि इस अवसर सभी प्रमुख स्थानों पर रामधुन बजाई जाए तथा महात्मा गांधी जी व श्री लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्रों का अनावरण एवं माल्यर्पण किया जाए। उन्होंने कहा कि रात्रि में सभी प्रमुख स्थानों पर रोशनी की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। पुलिस अधीक्षक ने शांति एवं कानून व्यवस्था सुचारू एवं सुव्यवस्थित रहने के संबध में लोगो को आस्वस्त किया।
अपर जिलाधिकारी मनोज कुमार सिंह ने 02 अक्टूबर 2022 को जनपद में होने वाले कार्यक्रमों की निर्धारित रूप रेखा के अनुसार बताया कि प्रातः 07 बजे स्कूली बच्चो द्वारा प्रार्थना एवं प्रभार फेरी का आयोजन किया जाएगा। प्रभात फेरी का रूट का हीरालाल इण्टर कॉलेज से चन्द्रशेखर आजाद तिरहा तक एवं पुनः हीरालाल इण्टर कॉलेज पर आ कर समाप्त होगा। उन्होंने कहा कि 02 अक्टूबर को सभी राजकीय भवनों एवं शिक्षण संस्थाओं पर राष्ट्रीय ध्वज प्रातः 08 बजे फहराया जायेगा, तदुपरान्त आजादी की रक्षा एवं राष्ट्र की एकता से सम्बंधित संकल्प लिया जाएगा। अपर जिलाधिकारी ने नगर निकायों एवं वार्डाे में साफ-सफाई सुनिश्चित करने के दृष्टिगत सम्बंधित अधिशाषी अधिकारी को निर्देशित किया। वृक्षारोपण हेतु वन विभाग एवं स्टेडियम में वाक रेस आयोजन के संबंध में सम्बंंिधत क्रीड़ा अधिकारी को निर्देशित किया गया। जिला पंचायत राज अधिकारी को सभी ग्राम पंचायतों में श्रमदान सुनिश्चित कराने सहित इसी प्रकार आगनबाड़ी तथा ए0एन0एम0 सेन्टरो पर भी श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किये जाने हेतु निर्देशित किया गया। उन्होंने बताया कि दोपहर 12 बजे मरीजों को फल वितरण कार्यक्रम किया जाएगा। जिसके आयोजक पूर्वाचल व्यापार मण्डल अध्यक्ष सर्वदानन्द पाण्डेय रहेगें। महिलाओं के उत्थान/सशक्तिकरण हेतु प्रभावी अभियान से सम्बंधित आयोजन सम्पन्न कराने हेतु सम्बंधित अधिकारी को निर्देशित किया है।
बैठक में उप जिलाधिकारी सदर अजय कुमार त्रिपाठी, उप जिलाधिकारी नवीन कुमार श्रीवास्तव, जिला विकास अधिकारी सुदामा प्रसाद, वरिष्ठ कोषाधिकारी जग नारायण झा, जिला विद्यालय निरीक्षक मनमोहन सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अतुल कुमार तिवारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी विजयश्री, जिला पंचायत राज अधिकारी राजेन्द्र प्रसाद, उपायुक्त उद्योग राजकुमार शर्मा जिला दिव्यांगजन सशिक्तकरण अधिकारी प्रियंका यादव, जिला प्रोबोशन अधिकारी डा0 श्वेता त्रिपाठी, अधिशाषी अभियन्ता विद्युत दिव्य रंजन, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी चन्द्रशेखर यादव, जिला बाट माप अधिकारी बी0पी0 वर्मा, सहित सम्बंधित अधिकारी एवं सम्भ्रान्त गणमान्य व्यक्ति आदि उपस्थित रहें।

सूचना कार्यालय द्वारा प्रसारित।

[horizontal_news]
Right Menu Icon