संतकबीरनगर। गंगा देवी कपिलदेव तिवारी पीजी कॉलेज भुजैनी में राष्ट्रीय सेवा योजना का 53 वां स्थापना दिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर संतोष कुमार सिंह एवं वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी वेद प्रकाश झा ने मां सरस्वती, महात्मा गांधी और राष्ट्रीय सेवा योजना के प्रेरणा पुरुष स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर प्राचार्य एवं वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी ने स्वयंसेवकों /स्वयंसेवियों को राष्ट्रीय सेवा योजना के उद्देश्य एवं मानवता के विकास में इसके योगदान के संबंध में अपने बहुमूल्य विचारों से अवगत कराया। इस अवसर पर डॉक्टर रंगनाथ तिवारी, हरिशंकर शुक्ला, आनंद शुक्ला, अरशद, दुर्गेश शुक्ला, संजय पाल, डॉ विनीत कुमार, खुशी, बंदना यादव, विजयलक्ष्मी, डॉक्टर रितेश आर्या, सूर्य सेन मिश्र सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।
गंगा देवी पीजी कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना का 53 वां स्थापना दिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया



More Stories
हरिद्वार में डॉ.पी एन पाण्डेय को मिलेगा ‘इंडो-भारत सम्मान 2027’
खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, कुट्टू आटा, पनीर और तिल के तेल के नमूने लिए
भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या की गणना) हेतु दो चरणों में फील्ड ट्रेनर्स का 06 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ संपन्न।