संतकबीरनगर।मेंहदावल तहसील क्षेत्र थाना बखिरा के अंतर्गत ग्राम पंचायत रमवापुर में ललही सिवान में भैंस चराने गये चार लोगों पर आकाशीय बिजली गिरने से एक ब्यक्ति की मौत हो गई और तीन बुरी तरह से घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार शिवमूरत पुत्र दुलारे निवासी रमवापुर,इमीरता पत्नी जीतई,अमरावती पत्नी जगदीश,चंदू पुत्र झिनक बृहस्पतिवार को भैंस चराने के लिए ललही सिवान में गए थे तभी अचानक तेज गड़गड़ाहट के साथ बारिश शुरू हो गई जब तक वे घर के लिए निकलते तब तक आकाशीय बिजली गिरने से चारो लोग घायल हो गए कुछ देर बाद जब गाँव के लोगो को जानकारी हुई हो लोग सिवान की तरफ दौड़े और लोगो को वहां से लाकर निजी साधन से सीएचसी मेहदावल लेके चले गए,जहा डॉक्टरों ने शिवमूरत पुत्र दुलारे को मृत घोषित कर दिए। और तीनों का इलाज मेहदावल में चल रहा है जहां स्थिति गम्भीर बनी हुई है। वही शिवमूरत के पास मात्र एक लड़की ही है और वह बोल नही पाती है। पिछले साल शादी भी हुई थी लेकिन घर वाले उसे छोड़ भी दिए है। जहां शिवमूरत अपनी पत्नी व बेटी के साथ एक कमरे के मकान में रहती है। मौके पर बखिरा थाना की फोर्स मौजूद रही।
आकाशीय बिजली गिरने एक कि मौत और तीन घायल



More Stories
300 वर्ष पुराना स्वयंभू बाबा बैजूनाथ मंदिर का गर्भगृह ढहा, डीएम-एसपी व विधायक ने किया निरीक्षण
श्रीशंकर फिलिंग स्टेशन नोक्ता का भव्य शुभारंभ, सुबोध यादव ने फीता काटकर किया उद्घाटन
उप जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष पुनरीक्षण पूर्व की जाने वाली मतदेय स्थलों के गतिविधियों की तैयारी/संभाजन के संबंध में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के साथ बैठक हुई आयोजित।