हत्या में शामिल दोषियों के खिलाफ जल्द होगी कार्यवाही और जाएंगे जेल- अंकुर राज

संतकबीरनगर । कोतवाली खलीलाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत इमिलडिहा गांव में बीती रात पिता पुत्र की निर्मम हत्या की खबर पाते ही सदर विधायक पुलिस प्रशासन के साथ इमिलडिहा गांव पहुंचकर पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाते हुए आश्वस्त किया कि निर्मम हत्या के दोषियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि पीड़ित परिवार न्याय पाने से वंचित नहीं रहेगा परिवार की हर संभव मदद की जाएगी। घटनास्थल पर सदर विधायक अंकुर राज तिवारी के साथ डीआईजी बस्ती परीक्षेत्र बस्ती, एसपी सोनम कुमार ए एसपी संतोष कुमार सिंह, सीओ सिटी अंशुमान मिश्र, सीओ धनघटा रामप्रकाश, प्रभारी निरीक्षक विजय नारायन प्रसाद, पहुंच कर मामले की जांच ग्रामीणों से कर परिवार को यथासंभव न्याय दिलाने हेतु अस्वस्थ किया। उल्लेखनीय है कि थाना कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र अंतर्गत बीती रात में खेत में पानी चलाने गए 45 वर्षीय गनेश पुत्र जंगली व लगभग 15 वर्षीय धर्मवीर पुत्र गनेश(पिता-पुत्र) कि सोते समय अज्ञात लोगों द्वारा गला रेत कर निर्मम हत्या कर दी गई। घटनास्थल पर सदर विधायक अंकुर राज तिवारी के साथ पुलिस प्रशासन आदि मौजूद रहे।



More Stories
खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, कुट्टू आटा, पनीर और तिल के तेल के नमूने लिए
भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या की गणना) हेतु दो चरणों में फील्ड ट्रेनर्स का 06 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ संपन्न।
डीएम व एसपी द्वारा समाधान दिवस पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर पहुंचकर सुनी गयी जनता की समस्याएं, सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश