तिरंगा यात्रा में मेंहदावल सर्किल के चारो थाने के थाना अध्यक्ष रहे मौजूद
संतकबीरनगर।केंद्र सरकार व प्रदेश सरकार के दिशा निर्देश पर बखिरा थानाध्यक्ष की अगुवाई में तिरंगा यात्रा निकाला गया। उक्त तिरंगा यात्रा में सर्किल के चारो थाना के थानाध्यक्षों ने शिरकत किया। विदित हो कि दिनांक 17/8/2022 की शाम लगभग 4बजे बखिरा थानाध्यक्ष की अगुवाई में तिरंगा यात्रा निकाला गया उक्त तिरंगा यात्रा बखिरा पुलिस चौकी से प्रारंभ होकर मंगल बाजार, लेडुआ महुआ से होते हुए बखिरा पुलिस चौकी पर संपन्न हुआ।
नागरिकों द्वारा पुलिस बल पर किया गया पुष्प वर्षा
बखिरा स्तिथ पुलिस चौकी से तिरंगा यात्रा निकाला गया इस दौरान शनिचरा बाजार में जहां पुष्प वर्षा नागरिकों द्वारा किया गया वहीं लेडुआ महुआ में भी पुलिस बल पर स्थानीय नागरिकों द्वारा पुष्प वर्षा किया गया।
तिरंगा यात्रा में ये लोग रहे शामिल
तिरंगा यात्रा में बखिरा थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह, मेहदावल थाना इंचार्ज जयवर्धन सिंह , धर्मसिंहवा थाना अध्यक्ष अनिल कुमार , बेलहर थानाध्यक्ष , एस0 आई0 प्रवीण कुमार, चौकी प्रभारी बखिरा चंद्र प्रकाश सिंह, चौकी इंचार्ज दुर्गजोत अरविंद कुमार पांडेय, चौकी इंचार्ज राजेडिहा विवेकानंद त्रिपाठी, उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार यादव, उपनिरीक्षक अजीत सिंह, हे0 का0 ओम प्रकाश गुप्ता सहित तमाम लोग मौजूद रहे ।



More Stories
300 वर्ष पुराना स्वयंभू बाबा बैजूनाथ मंदिर का गर्भगृह ढहा, डीएम-एसपी व विधायक ने किया निरीक्षण
श्रीशंकर फिलिंग स्टेशन नोक्ता का भव्य शुभारंभ, सुबोध यादव ने फीता काटकर किया उद्घाटन
उप जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष पुनरीक्षण पूर्व की जाने वाली मतदेय स्थलों के गतिविधियों की तैयारी/संभाजन के संबंध में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के साथ बैठक हुई आयोजित।