संत कबीर नगर | हमारे भारतवर्ष की स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूरे होने के अवसर पर मनाए जा रहे “आजादी का अमृत महोत्सव” के उपलक्ष्य में “हर घर तिरंगा” अभियान के तहत आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों के क्रम में आज दिनांक 13.08.2022 को लोगों में राष्ट्रप्रेम की भावना जागृत करने व राष्ट्र के हर घर में राष्ट्रध्वज फहराने हेतु प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक सन्तकबीरनगर सोनम कुमार के निर्देशन में तिरंगा बाईक रैली रिजर्व पुलिस लाइन्स जनपद सन्तकबीनगर से मगहर होते हुए एचआऱपीजी कालेज होते हुए पुनः रिजर्व पुलिस लाइन्स आकर समाप्त हुई । जवानों द्वारा किए गए तिरंगा बाईक रैली के दौरान बज रहे देशभक्ति गीतों से सम्पूर्ण वातावरण राष्ट्रप्रेम में ओत प्रोत हो गया । पुलिस द्वारा देश की आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे अमृत महोत्सव के अंतर्गत हर-घर तिरंगा अभियान में लोगों को अपने-अपने घर पर तिरंगा फहराने एवं हर घर तिरंगा अभियान को पूर्णरूपेण सफल बनाने की अपील की गई ।
आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत चलाए जा रहे “हर घर तिरंगा” अभियान के अन्तर्गत आयोजित कार्यक्रमों के क्रम में पुलिस अधीक्षक सन्तकबीरनगर के निर्देशन में निकाली गयी तिरंगा बाईक रैली



More Stories
खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, कुट्टू आटा, पनीर और तिल के तेल के नमूने लिए
भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या की गणना) हेतु दो चरणों में फील्ड ट्रेनर्स का 06 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ संपन्न।
डीएम व एसपी द्वारा समाधान दिवस पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर पहुंचकर सुनी गयी जनता की समस्याएं, सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश