संत कबीर नगर । संत कबीर नगर 11 अगस्त 2022 भाई बहन के पावन त्योहार रक्षा बन्धन के अवसर पर जिला कारागार प्रशासन के व्यवस्थित एवं सुरक्षित सहयोग से पुरूष बंदियों को उनकी बहनो द्वारा एवं महिला बंदियों को घर से आये हुए उनके भाईयों की कलाई में राखी बाधीं गयी। इस अवसर पर जेल प्रशासन द्वारा राखी, मिठाई, पेयजल, बच्चों के लिए चॉकलेट आदि का उचित प्रबन्ध किया गया। इसमें कारागार अधीक्षक जी0आर वर्मा, डिप्टी जेलर नयनकमल सिंह एवं भोलानाथ भारती, जेल वार्डन सिद्धार्थ सिंह, उमाशंकर मिश्र, संदीप पाण्डेय सहित जगविजय सिंह, गया प्रसाद यादव, अरविन्द प्रसाद, अरविन्द यादव महिला जेल वार्डन मंजू देवी एवं अनुराधा मौर्या का सराहनीय योगदान रहा |
जेल प्रशासन के सहयोग से पुरूष एवं महिला बंदियों ने मनाया राखी का त्योहार



More Stories
खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, कुट्टू आटा, पनीर और तिल के तेल के नमूने लिए
भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या की गणना) हेतु दो चरणों में फील्ड ट्रेनर्स का 06 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ संपन्न।
डीएम व एसपी द्वारा समाधान दिवस पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर पहुंचकर सुनी गयी जनता की समस्याएं, सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश