संतकबीरनगर।आजादी का अमृत महोत्सव पर हर घर तिरंगा अभियान के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए तथा इस अभियान को गति देने और हर भारतीय को राष्ट्रीय ध्वज ‘तिरंगा’ मुहैया कराने को डाक विभाग को जिम्मेदारी सौपी गयी है।डाक विभाग से कोई भी व्यक्ति 25 रुपये में राष्ट्रीय ध्वज प्राप्त कर सकता है। इसी क्रम में बखिरा उप डाकघर के अंतर्गत शाखा नन्दौर के ब्रांच पोस्टमास्टर गंगादीन त्रिपाठी ने बताया कि प्रधानमंत्री जी द्वारा आजादी के 75 वें वर्ष में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है।डाक विभाग द्वारा भी घर-घर झंडा फहराने की व्यवस्था की जा रही है।इसमें डाक विभाग का सराहनीय योगदान है।जो हम सब डाक कर्मचारी घर-घर झंडा पहुंचाने का काम कर रहे है साथ ही लोगो को जागरूक भी कर रहे है।इससे लोगों में राष्ट्रीयता का प्रेरणा श्रोत उत्पन्न होगा।
ब्रांच पोस्टमास्टर ने हर घर तिरंगा अभियान के प्रति लोगों को किया जागरूक



More Stories
खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, कुट्टू आटा, पनीर और तिल के तेल के नमूने लिए
भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या की गणना) हेतु दो चरणों में फील्ड ट्रेनर्स का 06 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ संपन्न।
डीएम व एसपी द्वारा समाधान दिवस पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर पहुंचकर सुनी गयी जनता की समस्याएं, सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश