संतकबीरनगर। सिटी पब्लिक स्कूल स्टेशन रोड खलीलाबाद में स्कूल के प्रधानाचार्य शंभू पांडे द्वारा विद्यालय परिवार के साथ विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण का कार्य किया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य शंभू पांडे ने कहा कि मेरे अवतरण दिवस के अवसर पर मैं सभी स्कूल परिवार के लोग से अपेक्षा रखता हू कि आप सभी लोग अपने हाथों से कम से कम एक एक पौधा जरूर लगाएं। वर्तमान समय में इसी प्रकार से पर्यावरण को सुरक्षित रखा जा सकता है। सिटी पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य शंभू पांडे ने अपने संबोधन में कहा कि अगर करेंगे पेड़ो को नष्ट,तो सांस लेने में होगा कष्ट। वृक्षारोपण को गंभीरता से लेते हुए पर्यावरण संरक्षण में करें सहयोग। इस अवसर पर अखिलेश्वर पांडे, अनिल दत्त मिश्रा, खुशबू सिंह, आनंद चौबे, प्रतिभा सिंह, पल्लवी कश्यप, अरुणेश त्रिपाठी, कुसमावती पांडे, रुबी श्रीवास्तव, धीरज राय, जितेंद्र यादव, नरेंद्र शर्मा, सुरभि श्रीवास्तव सहित सभी लोग उपस्थित रहे।
सिटी पब्लिक स्कूल में किया गया वृक्षारोपण



More Stories
खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, कुट्टू आटा, पनीर और तिल के तेल के नमूने लिए
भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या की गणना) हेतु दो चरणों में फील्ड ट्रेनर्स का 06 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ संपन्न।
डीएम व एसपी द्वारा समाधान दिवस पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर पहुंचकर सुनी गयी जनता की समस्याएं, सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश