Saaf Sandesh News

Hindi News, हिन्दी न्यूज़, Latest News In Hindi, Breaking News,Saaf Sandesh,Saaf Sanesh News, Headlines Today (हिंदी समाचार)

कांवरिया संघ चैरिटेबल ट्रस्ट के गौरव साहू अध्यक्ष, संजय द्विवेदी महासचिव निर्वाचित

Spread the love

संत कबीर नगर। बस्ती कांवरिया संघ चेरिटेबल ट्रस्ट की राज्य कार्यकारिणी का पुनर्गठन ट्रस्ट पूर्व की भांति धार्मिक गतिविधियों का संचालन करता रहेगा-संजय द्विवेदी

कांवरिया भक्तों के लिए सेवा रथ चलाएगा ट्रस्ट-गौरव साहूबस्ती। बस्ती कांवरिया संघ चैरिटेबल ट्रस्ट की वार्षिक बैठक मंगल बाजार स्थित शिविर कार्यालय पर संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता डॉ संजय द्विवेदी व संचालन हरिमोहन सर्राफ ने किया। महासचिव संजय द्विवेदी ने कहा पूर्व की भांति भविष्य में भी ट्रस्ट धार्मिक गतिविधियों का संचालन करता रहेगा। कावंरिया भक्तों की सेवा में हमारे मोबाइल सेवा रथ चलेगा, जो अयोध्या से लेकर भदेश्वरनाथ धाम तक सेवा देने का कार्य करेंगे, किंतु इस वर्ष डारीडीहा में होने जागरण व प्रसाद वितरण का कार्य स्थगित रहेगा। डॉक्टर संजय द्विवेदी ने बताया की पंजीकृत ट्रस्ट के संविधान के अनुसार स्वर्गीय नंद किशोर साहू के जेष्ठ पुत्र गौरव साहू को ट्रस्ट का प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया गया। बस्ती कांवरिया संघ चैरिटेबल ट्रस्ट के प्रांतीय कार्यकारिणी का पुनर्गठन किया गया है। जिसमें विवेक कुमार गिरोत्रा को ट्रस्ट का संरक्षक बनाया गया है। प्रदेश उपाध्यक्ष का दायित्व सरदार प्रभुप्रीत सिंह, हरिमोहन सराफ, अजय कुमार चौधरी, आलोक कुमार जयसवाल, सुनील गुप्ता, आनंद राज्यपाल, नागेंद्र सिंह, अयोध्या प्रसाद साहू,अदालत प्रसाद, अवधेश त्रिपाठी, हरीश पटवा को दिया गया है। प्रांतीय संयुक्त मंत्री का दायित्व अतुल अरोरा, कुमार सिंधी, राजाराम गुप्ता, डॉ अश्वनी कुमार, अनिल गुप्ता, सूर्य कुमार शुक्ला, संजय अग्रहरी, कमल राज्यपाल , सिद्धार्थ मिश्रा, राम विनय पांडेय को दिया गया है। संगठन में कोषाध्यक्ष का दायित्व योगेश कुमार व प्रवक्ता/मीडिया प्रभारी का दायित्व रविंद्र कुमार कश्यप को दिया गया है। प्रांतीय कार्यकारिणी के सदस्य पद पर ओम प्रकाश आर्या, गौरव भारत, मनोज सर्राफ, कुंदन वर्मा, संतराम विश्वकर्मा, संजय जायसवाल, विजय गुप्ता, जुगल किशोर जयसवाल, परशुराम चौधरी, शक्ति गुप्ता, बैजनाथ अग्रहरी, संतोष पांडेय, आशुतोष पांडेय, आलोक मिश्रा, बसंत गुप्ता, सुनील गुप्ता को स्थान दिया गया है।

[horizontal_news]
Right Menu Icon