संत कबीर नगर । आज दिनांक 29.06.2022 को पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर सोनम कुमार द्वारा विधायक धनघटा गणेश चन्द्र चौहान व पुलिस / प्रशासनिक अधिकारियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर वस्तु स्थिति की जानकारी की गई । इस दौरान पीड़ित परिजनों से मुलाकात कर वार्ता कर उनसे घटना की जानकारी ली गई व उन्हें सांत्वना दिया गया । सांखी पुल के पास नदी में नहाने क दौरान 03 बच्चे क्रमशः 1-चंदन पुत्र अयोध्या, 2-अनुराग उर्फ छोटू पुत्र अयोध्या निवासीगण साखी थाना महुली, 3-प्रिंस पुत्र डब्लू राय निवासी कौड़ीराम धनौड़ा थाना बांसगांव जनपद गोरखपुर डूब गए थे, जिनकी तलाश हेतु पुलिस अधीक्षक द्वारा स्थानीय पुलिस के साथ एसडीआरएफ की टीम, पीएसी गोताखोर की टीम को लगाया गया था, राहत बचाव टीम द्वारा चलाये गये सर्च आपरेशन के दौरान सतत प्रयास करते हुए तीनों बच्चों के शवों को बाहर निकाल लिया गया है । इस दौरान उपजिलाधिकारी धनघटा, क्षेत्राधिकारी घनघटा, तहसीलदार धनघटा, प्रभारी निरीक्षक थाना महुली, चौकी प्रभारी काली जगदीशपुर उपस्थित रहे ।
सांखी के पास कुआनो नदी में नहाने के दौरान डूबे तीनों बच्चों के सर्च ऑपरेशन से शवों को बाहर निकाला गया



More Stories
हरिद्वार में डॉ.पी एन पाण्डेय को मिलेगा ‘इंडो-भारत सम्मान 2027’
खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, कुट्टू आटा, पनीर और तिल के तेल के नमूने लिए
भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या की गणना) हेतु दो चरणों में फील्ड ट्रेनर्स का 06 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ संपन्न।