
राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. राजेन्द्र नाथ त्रिपाठी ने सौंपी अहम जिम्मेदारी, संगठन को मजबूत करने का लिया संकल्प
लखनऊ। फिल्म अभिनेता एवं जनसेवक सी.पी. भट्ट उर्फ ‘ढेला बाबा’ को अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा (रा.) का राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किया गया है। गोमती नगर, लखनऊ स्थित संगठन के कार्यालय में उन्होंने महासभा की सदस्यता ग्रहण की। इसके बाद संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित राजेन्द्र नाथ त्रिपाठी ने उन्हें राष्ट्रीय सचिव की जिम्मेदारी सौंपी।
राष्ट्रीय सचिव बनाए जाने पर सी.पी. भट्ट ने राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. राजेन्द्र नाथ त्रिपाठी के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वह संगठन के अनुशासन, सिद्धांतों और मर्यादाओं का पालन करते हुए महासभा को मजबूत बनाने तथा उसके उद्देश्यों को आगे बढ़ाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।
सी.पी. भट्ट ने विश्वास दिलाया कि राष्ट्रीय सचिव के रूप में उन्हें सौंपी गई जिम्मेदारी का निर्वहन ईमानदारी, समर्पण और प्रतिबद्धता के साथ करेंगे। उन्होंने संगठन की मजबूती और विस्तार के लिए अपनी ओर से हरसंभव सहयोग देने का संकल्प भी व्यक्त किया।
उनकी नियुक्ति को संगठनात्मक जिम्मेदारी के रूप में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।



More Stories
सिविल बार चुनाव में महिप बहादुर पाल अध्यक्ष, सुरेंद्र द्विवेदी बने महामंत्री
गोरखपुर – भाजपा नेता की धर्मपत्नी समाजसेवी पूर्णिमा सिंह के जन्मदिवस पर लगा बधाइयों का तांता!
केन्या की डॉ. परविंदर नागी की पुस्तक में गूंजेगा संत सौरभ का वैश्विक सद्भाव संदेश