Saaf Sandesh News

Hindi News, हिन्दी न्यूज़, Latest News In Hindi, Breaking News,Saaf Sandesh,Saaf Sanesh News, Headlines Today (हिंदी समाचार)

नाइजीरिया के डॉ. डी. सी. ओकेचुक्वु की पुस्तक ‘संत सौरभ: सीमाओं से परे सद्भाव’ का कवर विमोचित

Spread the love

वर्ल्ड रिकॉर्ड साहित्यिक अभियान में लगातार 43वें दिन 43वीं पुस्तक के कवर का विमोचन

गोरखपुर/नाइजीरिया।वर्ल्ड रिकॉर्ड साहित्यिक अभियान के अंतर्गत लगातार 43वें दिन नाइजीरिया के लेखक, शोधकर्ता एवं सामाजिक हितों के समर्थक डॉ. डी. सी. ओकेचुक्वु की पुस्तक ‘Saint Saurabh: Harmony Without Borders’ का कवर विमोचित किया गया।

यह पुस्तक धरा धाम इंटरनेशनल, गोरखपुर के प्रमुख जगत धर्म चक्रवर्ती एवं सौहार्द शिरोमणि संत डॉ. सौरभ पाण्डेय जी महाराज के मानवतावादी विचारों और वैश्विक सद्भाव की अवधारणा से प्रेरित है।

पुस्तक में शांति, करुणा, अंतरधार्मिक समझ, पारस्परिक सम्मान और विश्वबंधुत्व जैसे मूल्यों को प्रमुखता दी गई है। इसका संदेश है कि धार्मिक, सांस्कृतिक और राष्ट्रीय सीमाओं से ऊपर उठकर संवाद, सहयोग और सह-अस्तित्व के माध्यम से विश्व में एकता स्थापित की जा सकती है।

लेखक डॉ. ओकेचुक्वु ने इस कृति के माध्यम से विभिन्न समुदायों के बीच आपसी समझ बढ़ाने और मानवता के साझा मूल्यों को प्रोत्साहित करने का प्रयास किया है।

पुस्तक का प्रकाशन गीता ज्ञान इंटरनेशनल पब्लिकेशन्स एवं दिव्य प्रेरक कहानियां ई-पब्लिकेशन सेंटर, भारत द्वारा किया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य साहित्य के माध्यम से अंतरराष्ट्रीय सांस्कृतिक संवाद, वैश्विक शांति और मानवीय एकता का संदेश प्रसारित करना है।

[horizontal_news]
Right Menu Icon