संतकबीरनगर। पुलिस अधीक्षक डा0 कौस्तुभ के निर्देशन अपर पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी यातायात अंशुमान मिश्रा के पर्यवेक्षण में “यातायात माह वर्ष 2021” के

दृष्टिगत को यातायात नियमों के जागरूकता के क्रम प्रभारी निरीक्षक यातायात बृजेश कुमार यादव द्वारा वाहन चालकों तथा यात्रियों को सड़क सुरक्षा, सड़क एव यातायात के निमयों के बारे जागरूक किया गया व उन्हें वाहन चलाते समय शीट बेल्ट पहनने, नशे के हालात में वाहन न चलाना, वाहन को अधिक गति से न चलाने, वाहनों पर स्वीकृत से अधिक सवारियां न बैठाने के साथ साथ वाहन को निर्धारित पार्किंग पर खड़ी करने हेतु जागरूक किया गया साथ ही यातायात जागरुकता के क्रम में बस चालक व यात्रियों को पम्पलेट भी वितरित किया गया इस मौके पर हे0कां0प्रो0 भोला प्रसाद, हे0कां0प्रो0 नन्दलाल, हे0कां0प्रो0 संजय राय, हे0कां0 सर्वेश मिश्र, हे0कां0 गिरिजेश यादव, कां0 प्रदीप जायसवाल, कां0 संदीप सिंह, कां0 अजय पाण्डेय सहित यातायात पुलिस के अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे ।



More Stories
श्रीशंकर फिलिंग स्टेशन नोक्ता का भव्य शुभारंभ, सुबोध यादव ने फीता काटकर किया उद्घाटन
उप जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष पुनरीक्षण पूर्व की जाने वाली मतदेय स्थलों के गतिविधियों की तैयारी/संभाजन के संबंध में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के साथ बैठक हुई आयोजित।
डीएम की अध्यक्षता में जनपद में संचालित पेयजल योजनाओं के प्रगति की समीक्षा बैठक हुई आयोजित।