– बाराबंकी । जनपद की रामनगर तहसील अंतर्गत सुप्रसिद्ध तीर्थ स्थल श्री लोधेश्वर महादेवा में जैसे-जैसे शिवरात्रि निकट आ रही है वैसे वैसे महाशिवरात्रि के पर्व पर शिव भक्तों के आस्था का सैलाब देखते ही बन रहा है। एटा कानपुर जालौन झांसी उन्नाव लखनऊ सहित कई जिलों से जहां शिव भक्त अपने कंधे पर कांवर रखकर बम भोले का नारा लगाते हुए अपने आराध्य देव के दर्शन के लिए झुंड के झुंड महादेवा चले आ रहे हैं। वहीं काफी संख्या में शिवभक्त साइकिल मोटरसाइकिल से पहुंच रहे हैं तो कुछ शिवभक्त अपने निजी वाहन चार पहिया से प्रभु के दर्शन करने पहुंच रहे हैं ।इसी क्रम में जगह-जगह पूड़ी सब्जी व प्रसाद वितरण का भंडारा चल रहा है। हजारों की संख्या में शिवभक्त प्रसाद ग्रहण कर रहे हैं । शिवभक्त कांवर चढ़ाने के लिए कानपुर उन्नाव बांदा हमीरपुर बस्ती जालौन व कोने-कोने से शिवभक्त प्रभु के दरवार पहुंच रहे हैं। उम्मीद है कि शिवरात्रि के दिन कई लाख शिवभक्त कांवर चढ़ाकर जलाभिषेक करेंगे। वहीं प्रशासन व्यवस्था भी अपने जोर-शोर पर पूरे इंतजाम के साथ सक्रिय दिखाई दे रही है। जिलाधिकारी डॉ आदर्श सिंह एवं पुलिस अधीक्षक अनुराग वत्स सहित आला अधिकारी भ्रमण निरीक्षण कर शांतिपूर्ण ढंग से मेला संपन्न कराने का दिशा निर्देश दे रहे हैं। वहीं क्षेत्राधिकारी रामनगर दिनेश कुमार दुबे,थाना प्रभारी विनोद बाबू मिश्रा, महादेवा चौकी प्रभारी अनिल कुमार पांडे अपने दल बल के साथ मेला व्यवस्था में लगे हैं। पूरा मेला क्षेत्र भ्रमण करके शिव भक्तों का हालचाल ले रहे है। अभरण सरोवर के निकट स्थित श्रीनाथ कुटी के महंत बाबा राम नाथ व उनकी शिष्या माया सिंह सेंगर शिव भक्तों की आवभगत में लगी हुई हैं। पूरा मेला क्षेत्र बम बम भोले के जयकारों से गुंजायमान हो रहा है।
सुरक्षा व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त महा शिवरात्रि पर लाखों भक्त करेंगे जलाभिषेक



More Stories
श्रीशंकर फिलिंग स्टेशन नोक्ता का भव्य शुभारंभ, सुबोध यादव ने फीता काटकर किया उद्घाटन
उप जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष पुनरीक्षण पूर्व की जाने वाली मतदेय स्थलों के गतिविधियों की तैयारी/संभाजन के संबंध में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के साथ बैठक हुई आयोजित।
डीएम की अध्यक्षता में जनपद में संचालित पेयजल योजनाओं के प्रगति की समीक्षा बैठक हुई आयोजित।