Saaf Sandesh News

Hindi News, हिन्दी न्यूज़, Latest News In Hindi, Breaking News,Saaf Sandesh,Saaf Sanesh News, Headlines Today (हिंदी समाचार)

निर्माण कार्यों में गुणवत्ता से समझौता नहीं, समय से पूरा होंगी परियोजनाएं

Spread the love

 

संत कबीर नगर। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद में विभिन्न विभागों एवं कार्यदायी संस्थाओं के माध्यम से कराए जा रहे निर्माण कार्यों और परियोजनाओं की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी मौजूद रहे।

 

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्थाओं को निर्देशित किया कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता से किसी भी स्तर पर समझौता नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि जिन परियोजनाओं के लिए धनराशि प्राप्त हो चुकी है, उनके निर्माण कार्य निर्धारित समयावधि में हर हाल में पूर्ण कराए जाएं।

 

समीक्षा के दौरान डीएम ने विभिन्न विभागों एवं कार्यदायी संस्थाओं द्वारा कराए जा रहे निर्माण कार्यों की प्रगति, लक्ष्य के सापेक्ष उपलब्धि एवं गुणवत्ता की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों की प्रगति की नियमित निगरानी की जाए और सभी कार्यदायी संस्थाएं एवं संबंधित विभाग सीएमआईएस पोर्टल पर प्रगति की फीडिंग समय से सुनिश्चित करें।

 

उन्होंने कार्यदायी संस्थाओं को निर्देश दिए कि जो परियोजनाएं पूर्ण हो चुकी हैं, उन्हें संबंधित विभागों को शीघ्र हैंडओवर किया जाए, ताकि उनका उपयोग आमजन के हित में किया जा सके।

 

बैठक में परियोजना निदेशक विजयंत सिंह, उपायुक्त एनआरएलएम प्रवीण कुमार शुक्ला, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी अजय कुमार श्रीवास्तव, अधिशासी अधिकारी विद्युत राजेश कुमार सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कार्यदायी संस्थाओं के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

[horizontal_news]
Right Menu Icon