
संत कबीर नगर । जिलाधिकारी आलोक कुमार व पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना द्वारा सयुंक्त रुप सें मौनी अमावस्या के अवसर पर श्रद्धालुओं व स्नानार्थियों की सुविधा व सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत जनपद के धनघटा तहसील के बिड़हर घाट का स्थलीय निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारीद्वय द्वारा मौनी अमावस्या के अवसर पर घाट पर स्नान हेतु आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के दृष्टिगत की जाने वाली व्यवस्थाओं के संबंध में संबंधित अधिकारियों से जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
निरीक्षण के दौरान अधिकारीद्वय ने तैयारियों के संबंध में मजबूत बैरिकेडिंग, पुलिस बल की उपस्थिति व साफ-सफाई आदि का जायजा लेते हुए श्रद्धालुओं की सुरक्षा से संबंधित समस्त बिंदुओं पर स्थानीय/संबंधित अधिकारियों के साथ चर्चा करते हुए निर्देशित किया।
इस अवसर पर उप जिलाधिकारी धनघटा डॉ0 सुनील कुमार, पुलिस क्षेत्राधिकारी धनघटा अभय मिश्रा, ओएसडी राकेश कुमार उपस्थित रहे।



More Stories
खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, कुट्टू आटा, पनीर और तिल के तेल के नमूने लिए
भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या की गणना) हेतु दो चरणों में फील्ड ट्रेनर्स का 06 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ संपन्न।
डीएम व एसपी द्वारा समाधान दिवस पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर पहुंचकर सुनी गयी जनता की समस्याएं, सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश