Saaf Sandesh News

Hindi News, हिन्दी न्यूज़, Latest News In Hindi, Breaking News,Saaf Sandesh,Saaf Sanesh News, Headlines Today (हिंदी समाचार)

राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 23082 मामले हुए निस्तारित

Spread the love

6125000/- रूपये का मोटर दुर्घटना प्रतिकर दिलाया गया।

373730/- रूपये अर्थदण्ड वसूल किया गया।

बैंको एवं फाइनेंस कम्पनियों द्वारा कुल 47482435/- रूपये की हुयी ऋण वसूली।

न्यायालयों में कुल 2017 मामलों का निस्तारण किया गया।

संत कबीर नगर । जिला विधिक सेवा प्राधिकरण संत कबीर नगर के तत्वाधान में दीवानी न्यायालय परिसर एवं अन्य विभागों में आज राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन हुआ। जनपद न्यायाधीश एवं प्राधिकरण के अध्यक्ष अनिल कुमार वर्मा द्वारा मॉ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित कर राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारम्भ किया गया। जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनिल कुमार वर्मा के निर्देशन में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 23082 मामलों का निस्तारण किया गया। लोक अदालत में बैंक द्वारा कुल 779 मामलों में कुल 47482435 रूपये की ऋण वसूली की गयी। इसी प्रकार न्यायालयों में कुल 2017 मामलों का निस्तारण करते हुए कुल 373730 रूपये का अर्थदण्ड एवं 6125000 रूपये का मोटर दुर्घटना प्रतिकर दिया गया। इसी प्रकार समस्त प्रशासनिक विभागों में 20286 मामलों का निस्तारण किया गया। जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनिल कुमार वर्मा की कोर्ट में 02 मामलों का निस्तारण करते हुए 200 रूपये का अर्थदण्ड वसूल किया गया। पीठासीन अधिकारी परिवार न्यायालय संजय वीर सिंह की कोर्ट में कुल 05 मामलों का निस्तारण सुलह-समझौते के आधार पर किया गया। पीठासीन अधिकारी मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण विश्वनाथ की कोर्ट में 38 मामलों का निस्तारण करते हुए कुल 6125000 रूपये का प्रतिकर दिलाया गया। स्पेशल जज एस0सी0/एस0टी0 जितेन्द्र सिंह द्वितीय की कोर्ट में कुल 15 मामलों का निस्तारण किया गया। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश पॉक्सो प्रथम दिनेश प्रताप सिंह की कोर्ट में 02 मामलों का निस्तारण किया गया। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश पॉक्सो जैनुद्दीन अंसारी की कोर्ट में 03 मामले का निस्तारण करते हुए 200 रूपये का अर्थदण्ड वसूल किया गया। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश फास्ट ट्रैक द्वितीय काशिफ शेख की कोर्ट में 83 मामलों का निस्तारण किया गया। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अनिल कुमार की कोर्ट में कुल 823 मामलों का निस्तारण करते हुए 248250 रूपये का अर्थदण्ड वसूल किया गया। अतिरिक्त सिविल जज सीनियर डिविजन चेतना त्यागी की कोर्ट में कुल 16 मामलों का निस्तारण करते हुए 8000 रूपये का अर्थदण्ड वसूल किया गया। सिविल जज सीनियर डिविजन संजय राज पाण्डेय के प्रभार में कुल 06 मामलों का निस्तारण करते हुए 2600 रूपये का अर्थदण्ड वसूल किया गया। सिविल जज जू0डि0 मिमोह यादव द्वारा कुल 328 मामलों का निस्तारण करते हुए 2875 रूपये का अर्थदण्ड वसूल किया गया। न्यायिक मजिस्ट्रेट भारती तयाल की कोर्ट में 172 मामलों का निस्तारण करते हुए 107000 रूपये का अर्थदण्ड वसूल किया गया। सिविल जज जू0डि0 फास्ट ट्रैक प्रथम अक्षिता की कोर्ट में 292 मामलों का निस्तारण करते हुए 1860 रूपये का अर्थदण्ड वसूल किया गया। ग्राम न्यायालय मेंहदावल के न्यायाधिकारी प्रभात कुमार दूबे की कोर्ट में 213 मामलों का निस्तारण करते हुए 2745 रूपये का अर्थदण्ड वसूल किया गया। उपभोक्ता फोरम के अध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार सिंह द्वारा 06 मामलों का निस्तारण करते हुए 254695 रूपये का अवार्ड पारित किया गया। स्थायी लोक अदालत के सदस्यगण दिनेश कुमार अग्रवाल तथा सुनीता गुप्ता के प्रयास से 05 मामलों का निस्तारण सुलह-समझौते के आधार पर किया गया। इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं अपर जिला जज महेन्द्र कुमार सिंह एवं बार के पदाधिकारीगण राकेश सिंह, महीप बहादुर पाल, सुनील कुमार पाण्डेय, चतुर जी शुक्ला समेत प्राधिकरण से रामभवन चौधरी, विरेन्द्र कुमार, रामयज्ञ चौधरी, विद्याधर, जयशंकर, मुलायम, बलदेव सहित कर्मचारीगण, पराविधिक स्वयं सेवकगण एवं वादकारीगण आदि उपस्थित रहे।

[horizontal_news]
Right Menu Icon