रिपोर्ट -दुर्गेश मिश्र
संत कबीर नगर (महुली) । आज दिनांक 09.03.2024 को अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर शशि शेखर सिंह द्वारा थाना समाधान दिवस पर थाना महुली पर पहुंचकर पुलिस एवं राजस्व विभाग के अधिकारियों की उपस्थिति में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया । जहां पर फरियादियों से उनकी समस्याओं को मौके पर सुना गया तथा वहां मौजूद संबंधित राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारियों को मौके पर जाकर शिकायतों का शत प्रतिशत गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिए । राजस्व और पुलिस विभाग से सम्बन्धित शिकायतों का निस्तारण आपसी सामंजस्य से सुनिश्चित किया जाये, इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही क्षम्य नहीं होगी । तत्पश्चात वहां मौजूद शिकायत पंजिका का निरीक्षण करते हुए निस्तारित हो चुकी शिकायतों के संबंध मे फीडबैक भी लिया गया । इस अवसर पर राजस्व व पुलिस के अन्य अधिकारी /कर्मचारीगण मौजूद रहे ।



More Stories
ईद के पावन अवसर पर सभी को दिली मुबारकबाद
डीसीएम-कार की भिड़ंत में कुशीनगर के दो पत्रकारों की मौत, दो गंभीर
झोपड़ी में लगी भीषण आग, चार बकरियां जलीं; बचाने में मां-बेटी झुलसी