संत कबीर नगर । जनपद न्यायाधीश अनिल कुमार वर्मा के निर्देशन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं अपर जिला जज महेंद्र कुमार सिंह एवं प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय संजय वीर सिंह की अध्यक्षता में आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत दिनांक 09 मार्च 2024 के बाबत बैठक आहुत हुई। बैठक में प्रधान न्यायाधीश ने आगामी लोक अदालत में ज्यादा से ज्यादा वादों के निस्तारण की कार्ययोजना पर चर्चा किया। प्राधिकरण के सचिव महेंद्र कुमार सिंह ने बताया की सभी न्यायालयों से नोटिसों की तामीला कराई जा रही है एवं राष्ट्रीय लोक अदालत की सभी आवश्यक तैयारियां कर ली गई है। प्रधान न्यायाधीश ने आम जनमानस से अपील किया है की ऐसे पारिवारिक मामले जो किसी न्यायालय में लंबित नही हैं वो प्री-लिटिगेशन स्तर पर पक्षकार द्वारा प्रार्थना पत्र देकर सुलह समझौते के माध्यम से निस्तारित कराया जा सकता है जिसका आदेश सिविल न्यायालय के डिक्री के समान होगा।
पारिवारिक विवादों का कराए लोक अदालत में निस्तारण- प्रधान न्यायाधीश।



More Stories
खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, कुट्टू आटा, पनीर और तिल के तेल के नमूने लिए
भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या की गणना) हेतु दो चरणों में फील्ड ट्रेनर्स का 06 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ संपन्न।
डीएम व एसपी द्वारा समाधान दिवस पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर पहुंचकर सुनी गयी जनता की समस्याएं, सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश