साफ़ संदेश
दिलीप कुमार भारती
कुशीनगर
वृहद दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन नगरपालिका अध्यक्ष विनय जायसवाल द्वारा लगातार चौथे वर्ष भी धूमधाम से आयोजित कराया गया
कुशीनगर पडरौना नगर के जनरल बिपिन रावत नगर के मानस कॉलोनी स्थित श्री बुढ़िया माता मंदिर छठ घाट छोटी दीपावली की शाम दीपों के प्रकाश से जगमगा उठा 21000 दीपों की जगमग रोशनी के बीच वृहद दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन नगरपालिका अध्यक्ष विनय जायसवाल द्वारा लगातार चौथे वर्ष भी धूमधाम से आयोजित कराया गया। इस मौके पर उन्होंने बताया कि उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के अयोध्या दीपोत्सव कार्यक्रम से प्रेरणा लेकर उन्होंने इसे पडरौना नगर में भी आयोजित कराने का स्वप्न देखा था। जिसे आज लगातार चौथे वर्ष भी सफल रूप से पूरा होता देखकर आत्मसंतुष्टि मिल रही है। विगत वर्ष की तुलना में इस साल दुगनी क्षेत्रफल में दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम सफलता पूर्वक सम्पन्न कराया गया। बता दें कि इस छठ घाट को शासन के झील तालाब पोखर संरक्षण योजना के तहत नपा द्वारा विकसित कराया गया है। जिसे नपाध्यक्ष द्वारा किड्स पार्क एवं पर्यटन के रूप में विकसित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जल्द ही मंदिर परिसर में ही हनुमान जी की गगनचुंबी प्रतिमा का निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा जिसका प्रस्ताव नगरपालिका बोर्ड में भी पारित कराया जा चुका है साथ ही बताया कि आगामी वर्षों में नगर के इस हिस्से को सांस्कृतिक रूप से विकसित करने की योजना है। आयोजन के दौरान उनके साथ प्रमुख रूप से नपाध्यक्ष प्रतिनिधि मनीष जायसवाल, संतोष मिश्रा अरुण सिंह बृजेश शर्मा, आलोक विश्वकर्मा, चंद्रशेखर मद्धेशिया साथ ही महिला शक्ती रिंकी गुप्ता शिवानी कुमारी गंगोत्री देवी शाकुंतला देवी प्रियंका देवी सरिता देवी शान्ति देवी माला देवी सारिका देवी शिव मद्धेशिया नीरज मिश्र, आकाश वर्मा, गौतम गुप्त, रवि शर्मा, अभय मारोदिया, आयुष जायसवाल, सूरज अभिनव चौरसिया, कृष्ण अमित चौरसिया, सूरज कश्यप, विकास सोनी, सिद्धार्थ जायसवाल, राजा, सर्वेश उपाध्याय, मानस मिश्र, रोहन विश्वकर्मा, सहित सैकड़ों संख्या में महिलाएं व नगरवासियों की उपस्थिती रही



More Stories
खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, कुट्टू आटा, पनीर और तिल के तेल के नमूने लिए
भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या की गणना) हेतु दो चरणों में फील्ड ट्रेनर्स का 06 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ संपन्न।
डीएम व एसपी द्वारा समाधान दिवस पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर पहुंचकर सुनी गयी जनता की समस्याएं, सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश