समीर सिद्दीकी (औरंगजेब)जिला सह प्रभारी महाराजगंज
साफ संदेश
महाराजगंज।(समीर सिद्दीकी) महाराजगंज के निचलौल क्षेत्र के पर्यटक स्थल दारजिनिया ताल से आगे स्थित टेलफाल के नजदीक स्थित नारायणी नदी पर रविवार को शाम को गंगा आरती का आयोजन बहुत ही मनमोहक दृश्य के साथ पूरे विधि विधान के साथ आयोजित किया गया।
जिसमें सिसवा के लोकप्रिय विधायक प्रेम सागर पटेल एवं उच्च अधिकारियों में जिलाधिकारी सत्येन्द्र कुमार,एडीएम डॉ.पंकज कुमार,निचलौल एसडीएम सत्यप्रकाश मिश्रा,नायब तहसीलदार नवीन निश्चल,त्रिपाठी,आदि ने पूजन अर्चन कर गंगा आरती किया और पंडित हृदेश मणि त्रिपाठी,समेत पांच ब्राह्मणों की टीम ने करवाया।जिलाधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेश पर गंगा आरती का आयोजन किया गया।मिली जानकारी के अनुसार प्रत्येक रविवार को यह गंगा आरती का आयोजन करवाया जाएगा।इस मौके पर थाना प्रभारी निचलौल आनंद कुमार गुप्ता,बहूआर चौकी प्रभारी विवेक कुमार सिंह,बीजेपी नेता राघवेन्द्र प्रताप सिंह,बिपिन सिंह,नृपेन्द्र सिंह आदि मौजूद रहे।



More Stories
खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, कुट्टू आटा, पनीर और तिल के तेल के नमूने लिए
भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या की गणना) हेतु दो चरणों में फील्ड ट्रेनर्स का 06 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ संपन्न।
डीएम व एसपी द्वारा समाधान दिवस पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर पहुंचकर सुनी गयी जनता की समस्याएं, सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश