साफ संदेश कुशीनगर
पुलिस अधीक्षक कुशीनगर धवल जायसवाल के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक रितेश कुमार सिंह के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी कसया कुन्दन सिंह के नेतृत्व में अवैध शराब की बिक्री/निष्कर्षण/परिवहन के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 07.12.2022 को गोपालगढ़ तिराहा के पास से थाना कसया पुलिस की टीम द्वारा बोलेरो नं0 BR 04 N 5141 से ले जायी जा रही कुल 22 पेटी अंग्रेजी शराब 8 पी.एम कुल 1056 पाउच प्रत्येक 180 ml व स्कार्पियो नं0 BR 01 PB 0212 से ले जायी जा रही 07 पेटी अग्रेजी शराब आफिसर्स च्वाइस और 06 पेटी अंग्रेजी शराब 8 पी.एम कुल 13 पेटी कुल 624 पाउच प्रत्येक 180ml (वाहन सहित कुल कीमत लगभग 15,00,000/- रु0) बरामद कर मौके से 04 अभियुक्तों 01. मासूम रजा पुत्र इश्तखार अहमद निवासी लोहार पट्टी थाना थावे जनपद गोपालगंज बिहार, 02. राकेश राय पुत्र भोला राय निवासी मतयाँ थाना कुचाय कोट जनपद गोपालगंज बिहार, 03. सन्तोष राय पुत्र दुखित राय निवासी जैतीपुर थाना लालंगज जिला गोपालगंज बिहार, 04. राजू राय पुत्र मोहन राय निवासी गोपालगंज सरया वार्ड नं0 02 थाना व जिला गोपालगंज बिहार को गिरफ्तार किया गया। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 1160/2022 धारा 60/63/72 आबकारी अधि0 पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।





More Stories
श्रीशंकर फिलिंग स्टेशन नोक्ता का भव्य शुभारंभ, सुबोध यादव ने फीता काटकर किया उद्घाटन
उप जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष पुनरीक्षण पूर्व की जाने वाली मतदेय स्थलों के गतिविधियों की तैयारी/संभाजन के संबंध में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के साथ बैठक हुई आयोजित।
डीएम की अध्यक्षता में जनपद में संचालित पेयजल योजनाओं के प्रगति की समीक्षा बैठक हुई आयोजित।