संत कबीर नगर।पारदर्शिता, सहभागिता एवं जवाबदेही के तहत चल रहे सोशल ऑडिट में संत कबीर नगर जिले के विकास खंड मेहदावल व बघौली में चल रहे सोशल ऑडिट के क्रम में ग्राम पंचायत पचेठी, मिश्रौलिया मिश्र, महादेवा व मुड़िली में सोशल ऑडिट टीम के द्वारा मनरेगा एवं प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत ग्राम पंचायतों में हुए विकास कार्यों का भौतिक सत्यापन कर खुली बैठक की गई। सोशल ऑडिट बैठक के दौरान ग्राम पंचायतों के सभी अभिलेख उपस्थित रहे ।इस दौरान ग्राम प्रधान पचेटी मनोज चौधरी, ग्राम प्रधान मुड़िली, कोऑर्डिनेटर अखिलेश शर्मा, कोऑर्डिनेटर अश्वनी पाण्डेय, बीआरपी सुनील शर्मा , सिंबरी, बलिराम, अवशेष, सुरेंद्र सहित दर्जनों ग्रामवासी मौजूद रहे।
सकुशल संपन्न हुआ सोशल ऑडिट



More Stories
ईद के पावन अवसर पर सभी को दिली मुबारकबाद
डीसीएम-कार की भिड़ंत में कुशीनगर के दो पत्रकारों की मौत, दो गंभीर
झोपड़ी में लगी भीषण आग, चार बकरियां जलीं; बचाने में मां-बेटी झुलसी