संत कबीर नगर । आज दिनांक 01.10.2022 को जिलाधिकारी संतकबीरनगर प्रेम रंजन सिंह एवं पुलिस अधीक्षक सोनम कुमार द्वारा जनपद संतकबीरनगर के तहसील मेंहदावल पर उपजिलाधिकारी योगेश्वर सिंह एवं क्षेत्राधिकारी मेहदावल राजीव कुमार यादव सहित अन्य अधिकारियों की उपस्थिति में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया । जहां पर फरियादियों से उनकी समस्याओं को मौके पर सुना गया तथा वहां मौजूद संबंधित राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारियों को मौके पर जाकर शिकायतों का शत प्रतिशत गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिए । राजस्व और पुलिस विभाग से सम्बन्धित शिकायतों का निस्तारण आपसी सामंजस्य से सुनिश्चित किया जाये, इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही क्षम्य नहीं होगी । तत्पश्चात वहां मौजूद शिकायत पंजिका का निरीक्षण करते हुए निस्तारित हो चुकी शिकायतों के संबंध मे फीडबैक भी लिया गया । इस अवसर पर राजस्व व पुलिस के अधिकारी / कर्मचारीगण मौजूद रहे ।
जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा तहसील मेंहदावल पर पहुँच कर सम्पूर्ण समाधान दिवस पर जनता की समस्याओं का किया गया निस्तारण



More Stories
ईद के पावन अवसर पर सभी को दिली मुबारकबाद
डीसीएम-कार की भिड़ंत में कुशीनगर के दो पत्रकारों की मौत, दो गंभीर
झोपड़ी में लगी भीषण आग, चार बकरियां जलीं; बचाने में मां-बेटी झुलसी