रिपोर्टर – जयशंकर मिश्र
खेसरहा । सिद्धार्थनगर में उच्च प्राथमिक बनकटा द्वितीय में बाल संसद चुनाव मे कक्षा 4-8 तक के कुल 289 छात्रों मे कुल 265 बच्चों ने मतदान मे प्रतिभाग किया । आम चुनाव की व्यवस्था की तरह कराये चुनाव मे कुल छः पद के लिए हुए चुनाव मे कुल विभिन्न पदों पर कुल 19 छात्रों ने प्रत्याशी के रूप मे प्रतिभाग किया। चुनाव पश्चात 23-9-22 सितंबर को हुए मतगणना मे मे विजयी बच्चों मे विराट प्रधानमंत्री, कु पूजा शिक्षा मंत्री, आशुतोष भोजन मन्त्री, लालजी खेल मंत्री, प्रीती पुस्तकालय मंत्री व रूपा पर्यावरण मंत्री पद पर निर्वाचित धोषित होने के पश्चात मुख्य चुनाव अधिकारी के रुप राजेश्वर प्रसाद मिश्र प्राधनाध्यापक ने निर्वाचित पदाधिकारियों को ग्राम प्रधान व समस्त विद्यालय परिवार की उपस्थिति मे प्रमाण पत्र वितरित किया। चुनाव सकुशल सम्पन्न कराने मे पियूष कुमार पान्डेय , आकाश सिंह ,किरन शर्मा ,स्वाती राय ,राम शंकर गुप्ता ,राजेश कुमार , रेखा देवी व रूचि पान्डेय ने चुनाव सम्बन्धी विभिन्न पदो का सफलतापूर्वक निर्वहन किया ।सभी का योगदान सराहनीय रहा।सफलता पूर्वक व निर्विध्न चुनाव सम्पन्न कराने पर राजेश्वर प्रसाद मिश्र प्र अ ने सभी को बधाई दिया है।



More Stories
खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, कुट्टू आटा, पनीर और तिल के तेल के नमूने लिए
भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या की गणना) हेतु दो चरणों में फील्ड ट्रेनर्स का 06 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ संपन्न।
डीएम व एसपी द्वारा समाधान दिवस पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर पहुंचकर सुनी गयी जनता की समस्याएं, सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश