Saaf Sandesh News

Hindi News, हिन्दी न्यूज़, Latest News In Hindi, Breaking News,Saaf Sandesh,Saaf Sanesh News, Headlines Today (हिंदी समाचार)

धरा धाम विश्व सद्भाव पीठ के तत्वावधान में हरिद्वार में होगा वसुंधरा पीठाधीश्वर पट्टाभिषेक समारोह

Spread the love

हरिद्वार, उत्तराखंड। धरा धाम विश्व सद्भाव पीठ के तत्वावधान में 22 अक्टूबर 2026 को हरिद्वार में इंडोनेशिया के डॉ. धर्म यश ई. मादे का वसुंधरा पीठाधीश्वर के रूप में पट्टाभिषेक किया जाएगा।

समारोह में पट्टाभिषेककर्ता जगत धर्म चक्रवर्ती सौहार्द शिरोमणि संत सौरभ जी महाराज होंगे। कार्यक्रम के मुख्य यजमान अमेरिका स्थित पं. तिलक राज शर्मा मेमोरियल ट्रस्ट के चीफ ट्रस्टी डॉ. इंद्रजीत शर्मा हैं।

यह आयोजन वैश्विक सद्भाव, मानव सेवा, धार्मिक समन्वय और सांस्कृतिक संरक्षण के संदेश को समर्पित होगा। इसके माध्यम से वसुधैव कुटुम्बकम् — एक विश्व, एक परिवार, एक मानवता की भावना को प्रोत्साहित किया जाएगा।

[horizontal_news]
Right Menu Icon