Saaf Sandesh News

Hindi News, हिन्दी न्यूज़, Latest News In Hindi, Breaking News,Saaf Sandesh,Saaf Sanesh News, Headlines Today (हिंदी समाचार)

स्विट्जरलैंड की रोसारियो एम. मैककीन की पुस्तक ‘सेंट सौरभ: हार्मनी अक्रॉस कल्चर्स’ का कवर विमोचित

Spread the love

वर्ल्ड रिकॉर्ड साहित्यिक अभियान में लगातार 43वें दिन 43वीं पुस्तक के कवर का विमोचन

नई दिल्ली, भारत / स्विट्जरलैंड। स्विट्जरलैंड की शिक्षा विशेषज्ञ, सीईओ एवं प्रोफेसर रोसारियो एम. मैककीन की पुस्तक ‘Saint Saurabh: Harmony Across Cultures’ का कवर वर्ल्ड रिकॉर्ड साहित्यिक अभियान के अंतर्गत लगातार 43वें दिन विमोचित किया गया। यह अभियान की 43वीं पुस्तक के कवर का विमोचन है।

यह पुस्तक धरा धाम इंटरनेशनल, गोरखपुर के प्रमुख जगत धर्म चक्रवर्ती एवं सौहार्द शिरोमणि संत डॉ. सौरभ पाण्डेय जी महाराज के मानवतावादी विचारों और वैश्विक सद्भाव की अवधारणा पर आधारित है। इसमें शांति, करुणा, सांस्कृतिक समन्वय, पारस्परिक सम्मान और विश्वबंधुत्व जैसे मूल्यों को प्रमुखता दी गई है।

पुस्तक का उद्देश्य विभिन्न संस्कृतियों और धार्मिक परंपराओं के बीच संवाद, सहयोग और सहिष्णुता को बढ़ावा देना है। यह विविधता के बीच एकता स्थापित करने तथा शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व की भावना को मजबूत करने का संदेश देती है।

पुस्तक का प्रकाशन गीता ज्ञान इंटरनेशनल पब्लिकेशन्स एवं दिव्य प्रेरक कहानियां ई-पब्लिकेशन सेंटर, भारत द्वारा किया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य साहित्यकारों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जोड़ना तथा साहित्य के माध्यम से मानवता, सांस्कृतिक समझ और वैश्विक सद्भाव के विचारों का प्रसार करना है।

[horizontal_news]
Right Menu Icon