साफ संदेश,संतकबीरनगर। दिन मंगलवार को मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम पर आधारित त्याग और तपस्या की प्रतिमूर्ति की गौरव गाथा रामायण को पाकर गदगद हुए मुख्य विकास अधिकारी रामायण से सीख लेते हुए उसे अपने जीवन में अंगीकार करते हुए समाज और अपने नैतिक कर्तव्यों का निर्वहन करना चाहिए।
आपको बताते चलें कि, जनपद के ऊर्जावान ओजस्वी मुख्य विकास अधिकारी अतुल कुमार मिश्र को वरिष्ठ पत्रकार के के मिश्र द्वारा विकास भवन कार्यालय जाकर भगवान पुरुषोत्तम श्री राम जी जीवन शैली पर आधारित रामायण हस्तगत किया गया, जिसे पाकर मुख्य विकास अधिकारी अतुल कुमार मिश्र गदगद होते हुए कार्यालय में उपस्थित अधिकारी और कर्मचारियों को श्रीराम के जीवन शैली तथा उनके त्याग तपस्या के साथ राजकाज का विधिपूर्वक निर्वाहन करने की शैली को आत्मसात करना चाहिए।
श्री मिश्र ने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की जीवन शैली पर आधारित रामायण समाज को एक नई दिशा देने का काम करती हैऔर हमको अपने कर्तव्य मार्ग पर चलने का रास्ता तैयार करती है। रामायण से हमें आत्म संतुष्टि मिलती है।श्रीराम द्वारा बताए गए नियम कानून से चला जाए तो हर तरफ राम राज्य आ जाएगा।
इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी सुदामा प्रसाद परियोजना निदेशक संतकबीरनगर तथा खलीलाबाद विकासखंड के ग्राम प्रधान कर्वी कौशल चौधरी समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।
More Stories
अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर द्वारा थाना बखिरा का किया गया औचक निरीक्षण, निरीक्षण के दौरान पायी गई कमियों को दूर करने हेतु संबन्धित को दिए आवश्यक दिशा निर्देश
अवैध गाँजा के साथ 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार।
राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 25463 मामले हुए निस्तारित।